Advertisement

सरायकेला : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने गृह जिले में की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत: चम्पाई सोरेन, “देखें.video…..

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने गम्हरिया और आदित्यपुर झामुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जीत के मंत्र दिए.

Advertisement
Advertisement

video….

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. वहीं मीडिया के सवालों के जवाब पर सीएम ने दावा किया कि इसबार झारखंड में बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिये इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ मुकाबले के लिए तैयार है. वही जमशेदपुर के सस्पेंस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सब कुछ क्लियर हो जाएगा. थोड़ा इंतजार कीजिये. इंतजार का अलग ही मजा होता है.

Advertisement

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष के कटाक्ष के सवाल पर सीएम ने कहा कि कौन क्या कहता है इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है. इस बार चौंकाने वाले परिणाम होंगे. महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ मुकाबले के लिए तैयार है. वही, मुख्यमंत्री ने महागठबंधन की जीत का दावा किया है.

बाईट –

चम्पाई सोरेन (मुख्यमंत्री- झारखंड सरकार )

ताजा खबरें

WhatsApp