सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार से स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान व मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिनांक 04 मार्च 2024 से प्रारम्भ किए जा रहे सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैशटैग #IamVerifiedVoter अभियान का शुभारम्भ किया गया.
इस दौरान उपायुक्त नें समाहरणालय स्थित विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा कर्मियों के साथ बैठक कर वोटर हेल्पलाईन एप से जुड़ी बिंदुवार जानकारियां साझा की. इसके पाश्चात्य उपायुक्त ने आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज से प्रारम्भ किए जा रहे #IamVerifiedVoter अभियान की जानकारी देकर अभियान मे सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनें तथा अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का अपील किया.
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभाग के वरीय एवं सहायक पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित रहें.



































