Advertisement

सरायकेला : जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा व खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह को किया सम्मानित…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला : जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के द्वारा सम्मानित करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह को सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर शुभारंभ किया.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के प्रति गंभीरता दिखाए और खेल और खिलाड़ियों को रोजगार का साधन दें. ताकि यहां की खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक गेम में भारत का मान और सम्मान रख सके. मौके पर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब को ऐसे कई सम्मान मिले हैं, उन्होंने कहा प्रेस क्लब का हर सदस्य मेरे हर सम्मान का हकदार है, श्री मनमोहन ने कहा क्लब के हर सदस्य को मेरा हर सम्मान समर्पित है.

Advertisement

 

वहीं, इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई, एसोसिएशन के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp