Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला: एनडीपीएस एक्ट के लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा, शीघ्र निष्पादन के निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : जिले में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिला अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, संबंधित थाना प्रभारी तथा अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान एसपी ने सभी लंबित मामलों की प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली और अनुसंधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई.

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एनडीपीएस से जुड़े सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि दोषियों के विरुद्ध समय पर विधिसम्मत कार्रवाई हो सके.उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को साक्ष्य संकलन, चार्जशीट दाखिल करने और न्यायालय में मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

Dayal Builder
Srinath

एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाना जिला पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन को सुनिश्चित करने की बात कही.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp