Advertisement

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक ने किया आदित्यपुर, आरआईटी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दिए सख्त निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला/ Balram Panda: जिला पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुणायत द्वारा आज आदित्यपुर, आरआईटी एवं गम्हरिया थानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव सहित विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा की गई.

Advertisement
Advertisement

Srinath

    (आदित्यपुर थाना)

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने कहा कि लंबित कांडों की त्वरित अनुसंधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के लंबित मामलों के निष्पादन को शीघ्र अंजाम देने का निर्देश दिया गया.

       (आरआईटी थाना)

वहीं, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी आवश्यक रणनीति बनाने पर बल दिया गया, ताकि आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रह सके. उन्होंने थाना प्रभारियों से नियमित गश्ती, जन संवाद और सूचना तंत्र को मजबूत करने की भी बात कही.

    (गम्हरिया थाना)

इस मौके पर संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे. एसपी ने यह भी संकेत दिया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp