Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

दिवंगत राधे यादव का श्राद्धकर्म 13 को, जुटेंगे 5000 लोग, तैयारी में जुटे राधे यादव फाउंडेशन के कार्यकर्ता, मंत्री संजय प्रसाद यादव होंगे शामिल- पूरेंद्र…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : राजद के वरिष्ठ नेता दिवंगत राधे प्रसाद यादव का श्राद्धकर्म 13 सितंबर को L4-81, क्रॉस रोड नंबर- 2, एग्रीको स्थित राजद कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित किया गया हैl कार्यक्रम में 5000 लोग जुड़ेंगे, इसकी तैयारी शुरू हो गई हैl परिवारजनों एवं राधे यादव फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है.

Advertisement
Advertisement

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि श्राद्धकर्म में झारखंड सरकार के उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल होंगे.

Dayal Builder
Srinath

राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि राजद के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव जी का 1 सितंबर को निधन हो गया थाl 13 सितंबर को श्राद्धकर्म एवं कुटुंबभोज संध्या 6:00 बजे से आयोजित किया गया हैl इस हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा हैl पुत्र सुनील कुमार यादव कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न करने में जुटे हुए हैं.

Advertisement

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दिवंगत राधे यादव कोल्हान के सर्वमान्य नेता थेl इसलिए राजद सहित सभी राजनीतिक दलों सभी सामाजिक संगठनों सभी मजदूर संगठनों के प्रमुख लोगों को श्राद्धकर्म/ कुटुंबभोज हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा हैl
टेंट हाउस, लाइट, कैटरर, ट्रैफिक कंट्रोल हेतु सिक्योरिटी गार्ड से वार्ता कर निर्देशित किया जा चुका है.

कार्यक्रम में कई मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना है.
कार्यक्रम की तैयारी में हीरा प्रसाद यादव, श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, पप्पू ,संजय, अंश, दशरथ सिंह, हरेंद्र यादव, विजय यादव, प्रेम यादव, राजकुमार यादव इत्यादि लगे हुए हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp