Advertisement

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चैती छठ की तैयारी पूरी, व्रतधारियों की सेवा में जुटे समिति सदस्य

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्रतधारियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Srinath

समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों की साफ-सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा गया है, ताकि श्रद्धालु पवित्र भाव से अर्घ्य दे सकें।

मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। व्रतधारियों की सुविधा के लिए सेवा शिविर भी लगाए गए हैं, जहां प्रातः अर्घ्य के दिन गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय और पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच शीतल पेय शरबत का वितरण किया जाएगा।

समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्य पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप और चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे चैती छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। सभी घाटों के प्रवेश द्वार दोपहर 2 बजे खोल दिए जाएंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp