Advertisement

सिनी के कमलपुर उर्स में गूंजे सूफियाना कलाम, विधायक दशरथ गागराई ने मजार पर चढ़ाई चादर; दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सूफियाना महफिल में देर रात तक जुटे रहे अकीदतमंद

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सीनी क्षेत्र के कमलपुर गांव में आयोजित हजरत ताजी हबीबुल्लाह साह के सालाना उर्स में इस बार आस्था, भाईचारे और सूफी परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। ताज कमेटी की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Srinath

सुबह से ही मजार परिसर में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने दरगाह पर फूल और चादर पेश कर अपने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। पूरे आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया।

Advertisement

विधायक ने दिया सौहार्द का संदेश

उर्स कार्यक्रम में पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दरगाह पर मत्था टेककर अमन और तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों के बीच आपसी विश्वास मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गांवों तक मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकें। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

कव्वाली महफिल बनी आकर्षण का केंद्र

रात होते ही उर्स का माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंग गया। बाहर से आए कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। कव्वाली के दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और कमेटी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में समिति की अहम भूमिका रही।

ताजा खबरें

WhatsApp