Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

अपराधी की तरह व्यापारी को लाठी से पीटने वाले अधिकारी पर हो कड़ी कार्रवाई: विकास सिंह

By Goutam

Published on:

 

विकास सिंह
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस दी कि अपनी जारी का बिष्टुपुर में व्यापारी के ऊपर लाठी चार्ज से किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा की व्यापारी को एक अपराधी की तरह पीटे जाने की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी ।

Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगो थाना और मानगो नगर निगम के बीच में मुख सड़क में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बनवाया है, जिसके कारण पूरा यातायात बाधित रहता है वह जिला प्रशासन को केवल इसलिए दिखाई नहीं देता क्योंकि वह मंत्री बन्ना गुप्ता का कार्यालय है उसे अवैध कार्यालय को तोड़ना तो दूर अधिकारियों को कई बार उस कार्यालय में बैठकर चाय की चुस्की लागते भी देखा जा सकता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि पूरे जमशेदपुर में जमशेदपुर नगर निगम के द्वारा संचालित पार्किंग स्थल में खुलेआम दुकान लगाकर नगर निगम के गुंडों के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। साकची बाजार में खुलेआम जमशेदपुर नगर निगम के द्वारा पूरे बाजार को अतिक्रमण कर दुकान लगाकर मोटी रकम वसुली करने का कार्य किया जा रहा है, उन दुकानदारों पर जिला प्रशासन का डंडा नहीं चलता। लेकिन, एक व्यापारी अपने व्यापार को बचाने के लिए निवेदन करता है तो उसमे कानूनी कार्रवाई न करते हुए लाठी डंडे की बरसात की जा रही है। जिसकी निंदा की जाती है। उपायुक्त महोदय को संज्ञान लेते हुए नगर निगम के अधिकारी रवि भारती को अभिलंब बर्खास्त करना चाहिए।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp