Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने पदमपुर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, मां काली से मांगी क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और मां काली से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान विधायक गागराई ने कहा कि माता की कृपा हम सबों पर बनी रहे और जनहित में कार्य करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक हैं, और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार करते हैं।

Dayal Builder
Srinath

विधायक श्री गागराई ने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है, और हमें सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पदमपुर में मां काली पूजा के अवसर पर लगने वाला सात दिवसीय मेला ऐतिहासिक और प्रसिद्ध है, जहां झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार और ओड़िशा से भी भक्त मां काली के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं।

Advertisement

अंत में विधायक दशरथ गागराई ने सभी क्षेत्रवासियों और भक्तों को काली पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मौके पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, सुब्रत सिंह देव, भवेश मिश्रा, उत्तम साहु, आकुडा साहु, अशोक बघेल, अजीत सिंह देव, अक्षय मंडल, सुकरू मंडल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp