होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बकरीद को लेकर खरसावां में पुलिस का फ्लैग मार्च, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खरसावां पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। खरसावां पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों से बकरीद का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: कपाली : बकरीद से पहले कपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, डोबो पुल पर चला ताबड़तोड़ ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, हुड़दंगियों और शराबी चालकों में मचा हड़कंप…

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अफवाह से बचने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसके लिए सभी नागरिक प्रशासन और कानून के निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें: रेंगोगोडा के आदिवासी टोला तक पहली बार बनी सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।

 

Leave a Comment