Advertisement

बाहुड़ा रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

By Goutam

Published on:

दशरथ गागराई बाहुड़ा रथ यात्रा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। चक्रधरपुर के पुरानाबस्ती स्थित मौसीबाड़ी से शनिवार को बाहुड़ा रथ यात्रा के दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा अपने मुख्य मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ रथ खींचकर अपनी आस्था व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement

धार्मिक आयोजन में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई के साथ शामिल हुए। दोनों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक दंपति ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें बाहुड़ा रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।

Dayal Builder
Srinath

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Advertisement

समाजसेवी बासंती गागराई ने भी भगवान जगन्नाथ के चरणों में मत्था टेककर परिवार, समाज और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के जीवन में नई आशा का संचार होता है।

बाहुड़ा रथ यात्रा के दौरान पुरानाबस्ती क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया। पूरे मार्ग में प्रसाद वितरण किया गया और रथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर उत्तम साहू, दिनेश जेना, सपन षड़ंगी, टिकलु षड़ंगी, आदिकांत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp