Advertisement

तोडंगडीह से 35 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम रवाना, सुल्तानगंज से जल लेकर करेंगे 105 किमी की पदयात्रा

By Goutam

Published on:

तोडंगडीह कांवरिया संघ बाबा वैद्यनाथ धाम यात्रा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सावन माह के पावन अवसर पर नव युवक कांवरिया संघ, तोडंगडीह (कुचाई) की ओर से मंगलवार को 35 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व लखींद्र महतो कर रहे हैं। कांवरियों के प्रस्थान से पहले क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement

यात्रा शुरू होने से पूर्व कुचाई थाना परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां दुर्गा से यात्रा की सफलता, क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

Dayal Builder
Srinath

जत्था के नेतृत्वकर्ता लखींद्र महतो ने बताया कि सभी कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद वे करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और जनकल्याण की कामना करेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सावन माह में बाबा वैद्यनाथ धाम की कांवर यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कठिन पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस वर्ष भी कांवरियों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

रवाना होने से पहले स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। ग्रामीणों ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सकुशल वापसी की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और कांवरिया संघ के सदस्य उपस्थित रहे। संघ के प्रमुख सदस्यों में राम महतो, लक्ष्मण महतो, लखींद्र महतो, दिनेश महतो, अक्षय महतो, राकेश महतो, रोशन महतो, करण महतो, श्यामलाल मछुआ, राम प्रसाद महतो, सोनू कुम्हार, भुवनेश्वर महतो, संतोष महतो, वरुण महतो, प्रदीप कुम्हार, चंद्र मोहन महतो, शंभूनाथ महतो, धर्मेंद्र गोप, विमल प्रधान, अनिल प्रधान, कमलेश महतो, अभिमन्यु महतो, कमल महतो, नागेंद्र तांती, संजय प्रधान और बलराम महतो सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp