Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का कांवरिया जत्था बाबा धाम रवाना, कंपनी और मजदूरों की खुशहाली की कामना करेगा जलाभिषेक

By Goutam

Published on:

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कांवरिया जत्था

जनसंवाद, जमशेदपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का कांवरिया जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यूनियन कार्यालय परिसर से सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं का दल कोच बस के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए निकला, जहां से सभी कांवरिया गंगाजल लेकर पैदल बाबा धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Advertisement
Advertisement

यात्रा के दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए। इस धार्मिक यात्रा में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी सदस्य तथा आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु गेरुआ और सफेद वस्त्र धारण कर यात्रा पर रवाना हुए।

Dayal Builder
Srinath

यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय जे.एन. टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया और उसके बाद यात्रा शुरू की।

Advertisement

यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि यूनियन के सदस्य हर वर्ष मजदूरों, कंपनी की उन्नति और सभी के सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह पैदल यात्रा करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव सभी को सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यात्रा को विदा करने के लिए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते भी यूनियन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की।

ताजा खबरें

WhatsApp