Advertisement

सुईया-घुटिया में ओम कांवरिया सेवा संघ का निःशुल्क सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं की सेवा का लिया संकल्प

By Goutam

Published on:

ओम कांवरिया सेवा संघ सुईया घुटिया सेवा शिविर

जनसंवाद, जमशेदपुर। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से ओम कांवरिया सेवा संघ की ओर से सुईया-घुटिया में बुधवार को निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन सीसीएल रामगढ़ के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) आर.बी. चौधरी तथा चाईबासा के सेवानिवृत्त डीएफओ आर.पी. सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अमरेश प्रसाद सिंह (पप्पू सिंह), संरक्षक आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह, संजय मिश्रा, चंचल लकड़ा, सत्येंद्र कुमार सिंह, एम.बी. राव सहित बिहार से आए शिवभक्त कृष्ण मोहन सिंह, संजय सिंह, चंद्रभूषण सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस कुमार और संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Dayal Builder
Srinath

संस्था की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन यात्रा के दौरान कांवरियों को निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का संचालन विधिवत शुरू कर दिया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Advertisement

ओम कांवरिया सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवरियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बाबा धाम जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने तथा संस्था को सेवा का अवसर देने की अपील की।

ताजा खबरें

WhatsApp