Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

गणपति की भक्ति में डूबा आदित्यपुर, भुगलु सोरेन-विक्की प्रधान ने फीता काटकर किया भव्य गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda :आदित्यपुर टू चिल्ड्रेन क्लब की ओर से आयोजित भव्य गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन और जिला उपाध्यक्ष विक्की प्रधान ने फीता काटकर पूजा महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की गई.

Advertisement
Advertisement

उद्घाटन समारोह में नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, अमरजीत ठाकुर और युवा नेता बाबू तिवारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, अतिथियों ने भगवान गणेश के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर भुगलु सोरेन ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं, गणेश उत्सव आस्था के साथ-साथ समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है, उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश पूजा की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की.

Advertisement

विक्की प्रधान ने पूजा कमेटी के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के सभी विघ्न दूर करने और सुख-शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा का जायजा लिया और आयोजन की सराहना की, पूजा कमेटी की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा.

ताजा खबरें

WhatsApp