Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, बेल्डीह घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे मोतीलाल और बबलू दास…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: लोकआस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया, अहले सुबह से ही आदित्यपुर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, व्रतियों ने नदी और जलाशयों में खड़े होकर भगवान भास्कर को दूध एवं जल से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में बेल्डीह बस्ती स्थित भाटिया घाट पर आस्था के साथ सेवा और सामाजिक समर्पण की भी अनूठी तस्वीर देखने को मिली, बेल्डीह बस्ती छठ घाट सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया, शिविर में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच दूध, अगरबत्ती, चाय और बिस्किट का वितरण किया गया, वहीं, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट की व्यवस्था भी की गई थी.

Dayal Builder
Srinath

शिविर का संयोजन समाजसेवी बबलू दास कर रहे थे, जबकि वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई भी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहे। दोनों के नेतृत्व में समिति के सदस्य लगातार श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग में जुटे रहे दूसरी ओर, जिला प्रशासन की टीम भी घाट पर मुस्तैद रही और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करती रही.

Advertisement

इस मौके पर गुलशन सिंह, राममणि कुशवाहा, अंगद कुमार, विजय कुमार, सुमन महतो समेत कमेटी के सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सेवा शिविर की यह पहल संदेश दे गई कि छठ केवल सूर्य उपासना का महापर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सहयोग और सामाजिक एकता की भी जीवंत मिसाल है.

ताजा खबरें

WhatsApp