Advertisement

आदित्यपुर : श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने जियाडा द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल स्थगित करने का दिया आदेश, तत्काल अतिक्रमण अभियान रोके जाने पर पुरेंद्र ने जताया आभार….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda:माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग विभाग झारखंड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यालय जियाडा द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को ठंड के मौसम और टुसू पर्व को देखते हुए संबंधित पदाधिकारीयो को तत्काल स्थगित करने का आदेश दिया है.

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव से गरीब दुकानदारों को उजाड़ने से पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय जियाडा को गरीब दुकानदारों की सूची बनाने एवं भविष्य में जियाडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न फेज में आवश्यकता अनुसार दुकान का निर्माण कर प्राथमिकता के आधार पर गरीब दुकानदारों को आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था.

Dayal Builder
Srinath

पुरेंद्र नारायण सिंह ने माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव को गरीब दुकानदारों की ओर से तत्काल अतिक्रमण हटाओ अभियान रोके जाने आभार प्रकट किया है.

Advertisement

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में माननीय उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ-साथ गरीब दुकानदारों को भी व्यवस्थित करने के प्रति संकल्पित हैl इससे जियाडा का राजस्व भी बढ़ेगा और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लाखों लाख मजदूरों की ज़रूरतें भी पूरी होगी.

ताजा खबरें

WhatsApp