Advertisement

आज से सभी अंचल में शिविर लगाकर बनाया जाएगा आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, जानें कब और कहां लगाया जाएगा शिविर 

By Goutam

Published on:

अंचल

जनसंवाद डेस्क: पूर्वीसिंह भूम जिले की जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत झारसेवा परियोजना अन्तर्गत जाति / आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर (कैम्प) का आयोजन 05 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

शिविर में बनाएं प्रमाण पत्र 

प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैम्प के सफल आयोजन को लेकर सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया है कि निर्धारित तिथि / स्थान के अनुसार कैम्प में प्रतिनियुक्त अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।उपायुक्त द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि अधिकाधिक संख्या में शिविर में आकर अपना जाति/ आवासीय/ आय प्रमाण पत्र जरूर बनाएं ।

Dayal Builder
Srinath

अंचल का नाम एवं कैम्प की तिथि निम्नवत है-

1. जमशेदपुर- 05.07.2023

Advertisement

2. मानगो- 08.07.2023

3. पटमदा- 11.07.2023

4. बोड़ाम- 13.07.2023

5. पोटका- 15.07.2023

6. घाटशिला- 17.07.2023

7. गुड़ाबान्दा- 19.07.2023

8. मुसाबनी- 21.07.2023

9. धालभूमगढ़- 24.07.2023

10. डुमरिया- 26.07.2023

11. चाकुलिया- 28.07.2023

12. बहरागोड़ा- 28.07.2023

ताजा खबरें

WhatsApp