Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालजुड़ी के प्रधान शिक्षक वीरेंद्र तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई

By Goutam

Published on:

उत्क्रमित

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालजुड़ी के प्रधान शिक्षक वीरेंद्र तिवारी सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजित कर भव्य तरीके से विदाई दी गई।

Advertisement
Advertisement

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम बीपीओ नाथो महतो ग्राम मुंडा मारवाड़ी हेंब्रम उपस्थित रहे साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षक ग्रामीण विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य गण एवं स्कूली बच्चे मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम ने प्रधान शिक्षक वीरेंद्र तिवारी को बुके और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर मौजूद शिक्षकों ने भी बारी-बारी से सेवानिवृत शिक्षक वीरेंद्र तिवारी के व्यवहार कुशलता और कर्तव्य निष्ठा की सराहना किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक श्री हेम्ब्रम ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं उनके कंधों पर भविष्य गढ़ने की जिम्मेवारी होती है। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। समाज एवं देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। बीपीओ नाथो महतो ने कहा कि नौकरी में एक कई समय सीमा के अंदर सेवानिवृत होना सुनिश्चित है.इन शिक्षकों ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा को एक नई ऊंचाई दी है। ऐसे अनुभवी योग्य शिक्षक से शिक्षा जगत और समाज दोनों में एक बेहतर संदेश जाता है।

Advertisement

मौके पर शीतल साहु, राजकुमार महतो, तरूण सिंहदेव, दीनबंधु सिंह पात्र, पंचु मार्डी नीलांबर महतो, भैरव चन्द्र दास, चुमरू हेम्ब्रम, मंगल सिंह बेसरा, लक्ष्मी सोय, गोपीनाथ नायक, जगबंधु लेंका, गोवर्धन नायक, आदित्य कुमार, ललित नारायण प्रधान, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp