Advertisement

खरसावां में राज परिवार ने विजयादशमी पर किया अस्त्र-शस्त्र की पूजा अर्चना

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के राजमहल में राज परिवार के ओर से विजयादशमी के शुभ अवसर पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा अर्चना कर अपना रस्म निभाया लगभग 250 सालो से और 15 पीढीयों से चलती आ रही है।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दे कि खरसावां राज परिवार के हर सदस्य गण भारत के विभिन्न राज्यों से आकार पूजा में सम्मिलित होते हैं। यह पूजा सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक होती है। इस पूजा को देखने के लिए खरसावां वासी राजमहल पहुंचते हैं। साथ ही दुर्गा पूजा में खरसावां राजमहल को सुंदर आकृति के रूप में सजाया जाता है। विजयदशमी के शुभ अवसर पर राजमहल खरसावां में अस्त्र-शास्त्र की पूजा होती है। 

Dayal Builder
Srinath

इस वर्ष भी इस पौराणिक पूजा में सम्मिलित खरसावां के राज परिवार के खरसावां के राजा साहब गोपाल नारायण सिंह देव, खरसावां की राजमाता विजयलक्ष्मी देवी, उमा सिंह देव, खरसावां की रानी साहिबा अपराजीता सिंह देव,खरसावां की राजकुमारी मीनाक्षी सिंह देव, तपासहनी सिंह देव, निशु सिंह देव, युवराज आनंद सिंह देव, कुंवर अनूप सिंह देव,अभिषेक सिंह देव, अमरेश सिंह देव, केशव सिंह देव, अनन्या सिंह देव,अवंतिका सिंह देव, रूपा सिंह देव, राजकुमार देवराज सिंह देव, राजकुमार प्रद्युमन सिंह देव, रुपुदावन सिंह देव, सुमित सिंह देव सम्मिलित हुए और खरसावां वासियों के साथ धूमधाम से दशहरा मनाया। जिसको लेकर खरसिया में पूजा की धूम रही।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp