होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जमशेदपुर: सैन्य मातृशक्ति ने साकची के आशीर्वाद वृद्धाश्रम में बिताया स्नेहभरा समय, बुजुर्गों के साथ किया लंच वितरण

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर के संस्थानों की पहल पर साकची स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैन्य मातृशक्ति की सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनसे संवाद किया और लंच का वितरण कर सेवा और संवेदना का परिचय दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह रहीं। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों से आत्मीय बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं कंचन सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों और युवाओं को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

बुजुर्गों के साथ साझा किए अनुभव और खुशियां

सैन्य मातृशक्ति ने इस आयोजन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं विजय दिवस के अनुभव के रूप में मनाया। सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ मिलकर भोजन किया, उनके जीवन अनुभवों को सुना और उनके साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस दौरान बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिन पर संभावित समाधान को लेकर चर्चा की गई। यह पहल समाज के उस वर्ग के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास रही, जिन्हें सबसे अधिक सहारे की आवश्यकता होती है।

सामाजिक दायित्व का संदेश

सैन्य मातृशक्ति समूह की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कहा, “इस तरह के कार्यक्रम हमें समाज के प्रति हमारे दायित्वों का एहसास कराते हैं। हमें गर्व है कि सैन्य मातृशक्ति की सदस्याओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर सेवा भाव का परिचय दिया। ऐसे प्रयास हमें मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ते हैं।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भावना सिंह और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर सैन्य मातृशक्ति की कई सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें पूनम, विनीता सिंह (महामंत्री), रूबी सिंह (अध्यक्ष), नीता शर्मा, संगीता, भावना सिंह, अंजू, शालीमा सहित अन्य सदस्य शामिल थीं। सभी ने इस नेक पहल की सराहना की।

 

Leave a Comment