Advertisement

अक्षय तृतिया और परशुराम जयंती महोत्सव पर श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के द्वारा ऋषि भवन जुगसलाई में कई कार्यक्रम आयोजित

By Goutam

Published on:

परशुराम जयंती

जनसंवाद, जमशेदपुर: श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ, ऋषि भवन जुगसलाई में अक्षय तृतिया और परशुराम जयंती महोत्सव के अवसर पर रविवार को कई कार्यक्रम संघ द्वारा श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ ऋषि भवन जुगसलाई, जमशेदपुर में आयोजित किए गए। इस दौरान 5 मई (रविवार) को ऋषि भवन में प्रातः 9 बजे से समाज के बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो तीन श्रेणी में थी। जिनमे 5 से 7 साल के 16 बच्चों, 8 से 11 साल में 16 बच्चों और 12 से 17 वर्ष के 25 बच्चे इसमें भाग लिए थे।

Advertisement
Advertisement

वहीँ संध्या 4 बजे से महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे कई तरह के गेम जैसे होजी, परशुराम जी पर प्रश्नोत्री, और अन्य तरह के खेल आयोजित किए गए। जिसमे समाज की 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से संजना, निशा, प्रीति, उषा, बिंदु, मीनू, एकता, मेघा, नीलम, सीमा, सोनिका, दीपिका, ज्योति डोरवाल, प्रीति बढ़ाढ़रा, अनिता, मनीषा, खुशबू, पायल, सोनू समेत अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था संघ द्वारा की गई।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ ही अक्षय तृतिया के दिन 10 मई को प्रातः 11.30 बजे भगवान के जन्म समय पर समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम का पूजन कार्यक्रम होगा एवं संध्या 6 बजे से समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात संध्या 8 बजे से सामूहिक प्रसाद का कार्यक्रम होगा।

Advertisement

उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव, कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक, महिला मंडल ने मिलकर योगदान दिया।

ताजा खबरें

WhatsApp