Advertisement

कुचाई के सेरेंगदा में विधायक दशरथ गागराई ने किया जाहेरस्थान घेराबंदी का शिलान्यास, जाहिरा स्थल गांव की एक धार्मिक स्थल: विधायक 

By Goutam

Published on:

विधायक

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर)): खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुखिया करम सिंह मुंडा मुखिया राम सोय विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा मांगीलाल महतो ने संयुक्त रूप से कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगदा में कल्याण विभाग से 24 लाख 47 हजार लागत राशि से बनने वाली जाहेरा स्थल घेराबंदी का विधिवत फीता काट कर शिलान्यास किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर विधायक श्री गागराई ने कहा कि जाहिरा स्थल आदिवासी समाज का पूजा स्थल है। उसकी सुरक्षा होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जाहिरा स्थल गांव की एक धार्मिक स्थल है। प्राकृतिक से जुड़े व गांव की सुख शांति समृद्धि के लिए पूजा पाठ किया जाता है। ताकि इस परंपरा को बचाए रखना हमारी कर्तव्य है।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, रुगुडीह‌ मुखिया करम सिंह मुंडा, तिलोपदा मुखिया राम सोय, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मांगीलाल महतो, सुखराम कुम्हार सहित गांव के महिला पुरुष शामिल थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp