Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने DC से की मुलाकात, वस्तु स्थिति से कराया अवगत

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद डेस्क:  जमशेदपुर में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन और शहर की विधि व्यवस्था को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आज जमशेदपुर के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री से जिला मुख्यालय में मुलाकात कर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने उपायुक्त को कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसमे प्रमुख रूप से पूजा पंडाल के आसपास स्लैग की व्यवस्था, पानी एवं बिजली समेत विषर्जन घाटों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि पूजा कमेटी के बढ़ाने की वजह से घाटों पर देर रात तक विसर्जन होता है। इस दिशा में सुझाव देते हुए आशुतोष सिंह ने कहा कि टेल्को थाना क्षेत्र में स्तिथ हुरलुंग घाट पर पर्याप्त व्यवस्था की कमी होने के कारण प्रतिमा का विसर्जन करने में काफी कठिनाई होती है। बिरसानगर स्थित भोजपुर घाट में नीचे उतरने के लिए सीढ़ी बनी हुई है जिस कारण प्रतिमा को उतरने के क्रम में कई बार वहां दुर्घटना घटी है जिसमे लोग घायल हुए हैं। इस घाट पर या तो बालू से भरे बोरे रखे जायें या फिर सीढ़ी के बगल से उतरने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। 

Dayal Builder
Srinath

सुंदर नगर एवं परसुडीह का विसर्जन नरवा घाट पर किया जाता है जिसकी देख-रेख यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जाता है। मगर कोरोना कल के बाद इस घाट पर किसी तरह की साफ सफाई या मरमती कारण का कार्य नहीं किया गया है। साथ ही गोलपहाड़ी पूजा पंडाल के पूजा स्थल पर रेलवे द्वारा कई गड्ढे खोद दिए गए हैं और काफी लोहे और अन्य सामान वहां पर पड़े हुए हैं। गोविंदपुर क्षेत्र में मुख्य सड़क की हालत काफी जर्जर हैआशुतोष सिंह ने कहा कि इस मुख्य सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। साथ ही परसुडीह और प्रमथनगर नगर पूजा समिति के मुख्य मार्ग भी खराब है और मार्ग पर कई बिजली के तार हैं जिन्हें पूजा से पहले ठीक किया जाये या फिर उसके कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मानगो जोन के प्रभारी सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने उपयुक्त को बताया कि मानगो क्षेत्र में सभी पूजा पंडाल के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। वहीँ डिमना लेक घाट पर विसर्जन के वक्त लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होती है जिस कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घाट सकती है, इसे ध्यान में रखते हुए इस घाट पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था हो। 

Advertisement

उन्होंने बताया कि मानगो बहुत ही सेंसिटिव एरिया है इस कारण वहां मानगो गांधी मैदान पूजा में अभी से ही कुछ पुलिस बल की नियुक्ति की जाए क्योंकि वहां पर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। और मानगो रोड नंबर 16 स्थित पूजा पंडाल में भी पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। नीरज सिंह ने मांग किया कि पूजा के दौरान मानगो नगर निगम के द्वारा पूजा पंडाल के आस पास रोजाना साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, साथ ही मानगो नगर निगम द्वारा पानी की सप्लाई भी बढ़ाई जाए और बिजली विभाग के द्वारा पर्याप्त बिजली की आपूर्ति की जाए।

इन सभी बातों पर उपयुक्त ने कहा की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दिए गए सुझाव को ध्यान में रकते हुए जिला प्रशाशन पूरी कोशिश करेगी की इन समस्याओं का निदान जल्द से जल्द किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन की एक टीम शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी और सभी विशर्जन घाटों का भी निरीक्षण किया जाएगा और वहां पर किसी भी तरह की कमी ना हो इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

इस बैठक में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिंह, नगर सह ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, ए.डी.एम दीपू कुमार सी.सी आर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, गौतम प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, परमात्मा नन्द मिश्रा, सामंतो कुमार, अशोक सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव मनीष कुमार और मीडिया प्रभारी शशांक सिन्हा मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp