होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

टाटा स्टील UISL ने सर्कुलर रिसोर्स सिस्टम्स पर IIT खड़गपुर की राष्ट्रीय कार्यशाला में की सहभागिता

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। शहरी स्वच्छता, स्थिरता और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयासरत टाटा स्टील यूआईएसएल ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता की।

यह कार्यशाला “ऑर्गेनिक वेस्ट रिकवरी टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से सर्कुलर रिसोर्स सिस्टम्स को आगे बढ़ाना” विषय पर केंद्रित थी, जिसमें देशभर से प्रमुख शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता शामिल हुए।

टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का नेतृत्व मनोज सिंह शेखावत, मोहम्मद वसीम एवं दीपांकर प्रधान ने किया। कार्यशाला के दौरान जैविक कचरा प्रबंधन, संसाधन पुनर्प्राप्ति, सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ शहरी प्रणालियों पर गहन तकनीकी और नीतिगत विमर्श हुआ।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ऑर्गेनिक वेस्ट से ऊर्जा, खाद एवं अन्य उपयोगी संसाधनों के निर्माण से जुड़ी नवीन तकनीकों, उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन तथा शहरी निकायों में इनके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार तकनीक-संचालित समाधान शहरी स्वच्छता और संसाधन प्रबंधन को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।

यह सहभागिता टाटा स्टील यूआईएसएल की स्थिरता, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। कंपनी सहयोग, अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से सर्कुलर रिसोर्स सिस्टम्स को अपनाने और शहरी सेवाओं को भविष्य के अनुरूप विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

 

Leave a Comment