Advertisement

कुचाई से 40 कांवरियों का दल बाबा नगरी देवघर के लिए हुआ रवाना

By Goutam

Updated on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): मंगलवार को कुचाई थाना शिव मंदिर से नव युवक कांवरिया संघ तोरांगड़ीह‌ कुचाई अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में 40 कुंवारियों का एक जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हो गया।

Advertisement
Advertisement

वही शिवभक्त लखींद्र महतो ने बताया कि सभी शिव भक्तों सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे।

Dayal Builder
Srinath

रवानगी से पूर्व सभी भक्तों ने कुचाई थाना परिसर के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ से विनती करते हुए अपना जल सुरक्षित भाव से अर्पित करने को लेकर मन्नत मांगी। वहीं इस यात्रा के लिए मंगल कामना करते हुए सबों ने एक स्वर से भगवान भोलेनाथ की जयकारा लगाया।

Advertisement

बाबा नगरी देवघर रवाना में मुख्य रूप से अनूप अग्रवाल, लखींद्र महतो, दिनेश महतो, शिवनाथ महतो, परमेश्वर महतो, लक्ष्मण महतो, राकेश प्रधान, सुजीत महतो, गोवर्धन महतो, राकेश महतो आदि नव युवक कांवरिया संघ के शिवभक्त उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp