Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मानगो में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित, किया नमन, 256 लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ झारखडं प्रदेश के द्वारा सोमवार को मानगो मंडल अंतर्गत रोड नंबर 5 में ओत गुरु लोको बोदरा प्रतिमा मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर और ओत गुरु लको बोदरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत् बरन महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की संयोजन कर रहे भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहा आयुष्मान भवः कार्यक्रम के निमित 256 स्थानीय लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर नीरज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रदान की। उनके सपने को आगे बढ़ते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत के अंतिम व्यक्ति तक के लिए कई तरह के कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें की एक महत्वापूर्ण योजना आयुष्मान भारत है। यह योजना सभी लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी देता है। जिसके तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोग भारत के किसी भी अस्पताल में एक रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।  उन्होंने झामुमो और कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार केवल जनता को लूटने में लगी हुई है आम जन से इन्हे कोई लेना-देना नहीं है। केवल अपनी तिजोरी भरने में इनके विधाया और मंत्री लगे हुए है।

Advertisement

मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत की आम जनता के लिए कई तरह के योजनाएं लाई गई हैं। जनधन खाते से लेकर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना समेत बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जो की देश के हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भा.ज.पा नेता नीरज सिंह के द्वारा चलाए जा रहे यह सेवा रथ के माध्यम से जनता के हित के लिए विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, ई-श्रम कार्ड वोटर कार्ड बनाया जा रहा है। इस सेवा रथ के माध्यम से लोगों को प्रदना की जा रही सेवा बहुत ही सराहनीय पहल है।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा से देश के आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। झारखंड की हेमंत सरकार और उनके मंत्री केवल अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा से पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। जिसके तहत आज यहां आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है जो की बहुत ही सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में भाजप जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य सीताराम, अर्जुन शर्मा, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, अमृत चौधरी, दशरथ चौबे, शिवप्रकाश शर्मा, अशोक चौहान, नित्यानंद सिन्हा, मनोज गिरी, दीपक सुंडी, विजय सोये, तन्मय झा, यू. पी. सिंह, संतोष उपाध्याय, गोमिया सुंडी,पप्पू शर्मा, घनश्याम साव, उमाशंकर मंडल, रेनू शर्मा, प्रीति सिन्हा, रेनू सिन्हा, कुणाल पाल, अजय सिंह, हरेंद्र सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp