NSU

आदित्यपुर : वार्ड-20 में विकास को मिली नई रफ्तार, दो ह्यूम पाइप नाली निर्माण योजनाओं का हुआ शिलान्यास…

By Balram Panda

Published on:

NSU

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-20 में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो ह्यूम पाइप नाली निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया, इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभावती देवी, मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही.

शिलान्यास के तहत पहली ह्यूम पाइप नाली का निर्माण जय प्रकाश स्टोर से लेकर एचवाईडीटी (HYDT) तक तथा दूसरी नाली का निर्माण छगनलाल गुप्ता के आवास से एचवाईडीटी तक कराया जाएगा, इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभावती देवी ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए कई अन्य जनहितकारी योजनाओं की भी तैयारी की जा रही है और उनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, उन्होंने कहा कि नगर निगम की मंशा प्रत्येक मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की है, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके.

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता सहित मुन्नालाल मुनका, अशोक तांती, सदेश रजक, अनादि आचार्य, दिलीप साव, विष्णु यादव, समीर गोराई, जयदीप शर्मा, सावन गुप्ता, रोहित कुमार, कुंदन थापा, संतोष पासवान, बाबू तांती, मनोज सोनकर, रोशन पंडित, सागर गुप्ता, विनोद चौधरी, गोपाल पोद्दार, हरि गोराई, राजेश सोनकर, विनीता देवी, किरण देवी, ऊषा देवी, काजल कुमारी, शांति गुप्ता, बुलबुल देवी समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे.

नगर निगम की इन योजनाओं को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए स्वागत किया.

Sona Devi

Related Post