होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
uma1 (2)
previous arrow
next arrow

 

 

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में “टॉक ऑन बजट 2026” का आयोजन, भारत@2047 विज़न और समग्र विकास पर हुआ मंथन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

6
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में दिनांक 5 फरवरी 2026 को वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा “टॉक ऑन बजट 2026” विषय पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट 2026 की संरचना, उद्देश्य और इसके दीर्घकालिक प्रभावों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व एनईपी बी.कॉम आठवें सेमेस्टर एवं एम.कॉम के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बी.कॉम आठवें सेमेस्टर के छात्रों को उनके रिसर्च वर्क एवं डिसर्टेशन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. (प्रोफेसर) अंजिला गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं सुमधुर गीत के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता और शैक्षणिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इसके पश्चात विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया तथा बजट जैसे विषय पर शैक्षणिक विमर्श की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित किशोर गोलछा ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्रीय बजट किसी भी देश की आर्थिक दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि बजट 2026 भारत@2047 के विज़न और स्वतंत्रता के 100 वर्षों के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक भविष्य उन्मुख बजट है।

मुख्य वक्ता श्री सुरेश सोंथालिया ने बजट को घरेलू बजट से जोड़ते हुए सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि बजट 2026 का मुख्य फोकस निर्यात वृद्धि (विशेषकर ग्रीन स्टील), पर्यटन विकास, टेक्सटाइल पार्क, राष्ट्रीय अवसंरचना, झारखंड पर विशेष ध्यान, कर सुधार, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सेमीकंडक्टर उद्योग जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 25 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी से बाहर आए हैं तथा मनरेगा के कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं।

अधिवक्ता पियूष चौधरी ने बजट 2026 को “युवा शक्ति बजट” बताते हुए कहा कि महिलाएँ अब केवल भागीदार नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा, महिला सुरक्षा, तकनीक आधारित विकास, मेडिकल टूरिज्म, जीएसटी सुधार, कर प्रणाली के सरलीकरण, निवेश और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। इसके पश्चात पूर्व में आयोजित जीएसटी सेमिनार में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही “टॉक ऑन बजट 2026” कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम डीन डॉ. दीपा शरण एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन डॉ. छगन लाल अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुश्री भावना कुमारी एवं सुश्री जयंती प्रधान द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुश्री अंशु वर्मा, सुश्री रेखा अग्रवाल, सुश्री सुमन कुमारी सहित एम.कॉम एवं बी.कॉम के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment