Advertisement

खूंटपानी : हॉर्टिकल्चर कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar: हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूंटपानी में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करना” को रखा गया. कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके पश्चात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका उचित निष्पादन किया गया एवं जैविक अपशिष्ट को कम्पोस्टिंग हेतु पृथक किया गया. इसके उपरांत एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए.

उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना ही सतत् विकास की कुंजी है. कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, भाषण तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना था. इस दौरान मुख्य रुप से कॉलेज के शिक्षक डा. सुदपतित्य प्रधान, डा. आरकेंदु घोष, डा. अमित कुमार, डा अदिति, अविनाश कुमार, रवि कुमार, सुशांत, अर्धना, पूजा सिंह, विश्वजीत प्रधान आदि मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement

Related Post