होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

विद्युत महतो को जिताने के लिए सिख नेताओं ने कसी कमर, आगामी 21 मई को 500 बाइक रैली निकाल करेंगे उलगुलान।

जनसंवाद,जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा): आगामी 25 मई को जमशेदपुर में होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे 400 पार को पूर्ण करने के लिए सिख समाज ने ताकत झोक दी है. इसे लेकर सिख भाजपा नेता आगामी 25 मई को बाइक रैली निकालकर उलगुलान करेंगे.

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मंत्री मंजीत सिंह गिल ने बताया कि बाइक रैली के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरदीप सिंह पप्पू के नेतृत्व में सात मेंबरी टीम बनाई गई है, जिसमें मैं मंजीत गिल, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, जोगिंदर सिंह जोगी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू, इंदरजीत सिंह बिट्टू शामिल किया गया है. गिल ने बताया कि देश में सिखों की भूमिका अहम होती है. इसी तरह मोदी जी के हाथों को मजबूत करने में भी सिख अहम भूमिका निभाएंगे.

साकची गुरुद्वारा के मैदान से अरदास के बाद रैली की शुरुआत होगी. इसमें पांच सौ सिख युवा बाइक से शहर का भ्रमण करेंगे. हाथों में नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने वाले स्लोगन लिए युवा नारे लगाते हुए घूमेंगे.

यह रैली साकची, आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए बर्मामाइंस, स्टेशन, जुगसलाई, बिष्टुपुर, सोनारी कदमा होकर मानगो पहुंचेंगे. रास्ते में जुगसलाई फाटक गोलचककर में शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मानगो खंडा चौक में खुदी राम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. उसके बाद गोलमुरी, टुईलाडूंगरी, नामदाबस्ती से टिनप्लेट खालसा क्लब में पहुंचेगी जहां सभा में तब्दील होगी. अंत में यहां भोजन की व्यवस्था भी रहेगी.

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा “टैलेंट ऑफ जमशेदपुर, सीजन-3” के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित।

जनसंवाद, जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा): जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर स्थित एक्वा सैलों में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर आशा सिंह द्वारा टैलेंट ऑफ जमशेदपुर सीजन 3 को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान आयोजनकर्ता श्रीमती आशा सिंह ने बताया यह कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर के बच्चों के टैलेंट को सभी के बीच बिखरना एवं जमशेदपुर का नाम पूरे देश में रोशन करना है। बताते चलें यह कार्यक्रम आगामी 12 मई 2024 को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक जमशेदपुर के साकची में होने वाली है। जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल ₹100 तय किए गए हैं। कार्यक्रम में मॉडलिंग, डांसिंग, सिंगिंग एवं अन्य कई प्रकार के शो आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के प्रखर समाजसेवी सह भारत सिंह एवं कोलकाता से सोना जी, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं ग्रूमर रंजना शर्मा उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सोनू तिलावत, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट रंजना शर्मा, अनु प्रसाद, चांद वर्मा, सत्यदिप लहरी आदि लोग उपस्थित थे।