Advertisement

खरसावां : 12वी विज्ञान में शत प्रतिशत रहा मॉडल स्कूल खरसावां का परिक्षा परिणाम, 81.2 अंक लाकर यशस्वी प्रियगुणा बनी स्कूल टॉपर…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar: खरसावां प्रखंड के बुरूडीह में सरकारी स्तर पर संचालित एकमात्र अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय मॉडल स्कूल, खरसावां का 12वीं की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. स्कूल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 12 वीं (विज्ञान संकाय)की परीक्षा में यशस्वी प्रियगुणा ने 406 अंक (81.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है. द्वितीय स्थान पर गुनगुन पति और चांदनी मोहंती रहे जिन्हें 348 अंक (69.6 प्रतिशत) प्राप्त हुए. केदार कुमार साहू ने 340 अंक (68 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया. मॉडल स्कूल, खरसावां की टॉपर बनी यशस्वी प्रियगुणा रांची में रहकर आगे एक सफल डॉक्टर बनने की सपना लेकर नीट की तैयारी कर रही है.

साथ ही इस क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की निःशुल्क सेवा देना चाहती है. यशस्वी के माता-पिता दोनों ही सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं.. यशस्वी अपने पिता जीडी महंत के प्रतिनियुक्त वाले सरकारी मॉडल स्कूल से पढ़ाई कर स्कूल टॉपर बनी है. इसके अलावे स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में चौथे स्थान पर इकरा रहमान 327 अंक ( 65.4 प्रतिशत ), पांचवें स्थान पर अनुष्का मोहंती 326 अंक (65.2 प्रतिशत), छठवें स्थान पर महावीर साहू 324 अंक (64.8 प्रतिशत), सातवें स्थान पर भवेश महतो 321 अंक (64.2 प्रतिशत), आठवें स्थान पर स्नेहा सिंह को 320 अंक (64 प्रतिशत), नौवें स्थान पर स्वास्तिक सुजय 313अंक (62.6 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर रेनुका महतो 301 अंक (60.2 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है. स्कूल की प्राचार्या बसुमति मिश्रा ने बताया कि जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टॉप 10 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया जाएगा. इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देना है.

Advertisement
Advertisement

Related Post