Advertisement

खरसावां में नशा मुक्त अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थ के उपयोग के रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित, लोगों को जागरुक कर नशा मुक्त समाज बनाना है : दुर्गेश नंदिनी…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां : बाल विकास परियोजना कार्यालय खरसावां में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थ के उपयोग के रोकथाम के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदित्यपुर श्रीमती दुर्गेश नंदिनी ने नशा में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के वस्तुएं, दवाइयां और अलग-अलग तरह के केमिकल के बारे में जानकारी दी.

नशे की पहचान और रोकथाम के उपाय बताये गये

Advertisement

सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि आज के किशोर वर्ग और युवा वर्ग में नशे का उपयोग कैसे किया जा रहा है और इसकी पहचान कैसे की जा सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि नशे के रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए और पारिवारिक माहौल कैसा होना चाहिए ताकि किशोर और युवा नशे की दलदल में न फंसे.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य प्रशिक्षक के रूप में कुचाई की महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती मांझी, खरसांवा की महिला पर्यवेक्षिका चंद्रावती अल्डा और शुभांकर लेन्का के साथ सभी सेविका और सहायिका मौजूद थीं. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करना था.

Advertisement

Related Post