Advertisement

आदित्यपुर : लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष बने राणा राउत…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला जिले के आदित्यपुर कल्पनापूरी के राणा राउत को लोक जनशक्ति पार्टी के आदित्यपुर नगर कमिटी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस बाबत पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान ने राणा राउत को पत्र सौंपा है. दिए पत्र में कहा कि यह जानकर आपको खुशी होगी कि आपको आदित्यपुर नगर कमिटी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

 

Advertisement

वहीं, उन्होने आशा व्यक्त की है कि राणा राउत अपने स्तर से संगठन को संगठित एवं मजबूती प्रदान करेंगे. इधर नगर अध्यक्ष मनोनीत करने पर राणा राउत ने जिला अध्यक्ष मनोज पासवान के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उनको नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है. उसपर वे खरा उतरने का कार्य करेंगे.

Advertisement

Related Post